साइबर अपराध से निपटने को चंपावत पुलिस ने एआई से मांगी मदद

विज्ञान/तकनीक

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की मदद से साइबर ठग किसी की आवाज बनाकर लोगों की मेहनत की कमाई हड़प रहे हैं। तकनीक का दुरुपयोग कर ठगी की जा रही है। चंपावत पुलिस इसी एआइ का सदुपयोग कर नागरिकों को अपराध से प्रति सचेत करने व नशे के दुष्परिणाम के प्रति जागरूक करने में जुट गई है। चंपावत पुलिस की साइबर दीदी व एआइ वालंटियर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जागरूकता फैलाने में जुट गए हैं।
एसपी अजय गणपति की पहल पर चंपावत पुलिस ने साइबर अपराधों से तौर-तरीकों से लोगों को परिचित कराने व जागरूक करने के लिए साइबर दीदी की मदद ली है। साइबर दीदी आसपास घटित होने वाली साइबर ठगी की घटनाओं का उल्लेख करते हुए ठगी के तरीकों के प्रति सजग करती है। वहीं एआइ वालंटियर युवा किस तरह नशे के चंगुल में फंसते हैं और फिर कैसे नशे के आदी होकर बर्बाद हो जाते हैं, इसके लिए जागरूक कर रहा है। नशा तस्करी का काम करने वाले किस तरह किशोरों व युवाओं को अपने जाल में फंसाते हैं इसे लेकर सजग कर हा है। फेसबुक, इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप के माध्यम से इस तरह की वीडियो का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

जागरूकता से ही रुकेगा साइबर अपराध
चंपावत एसपी अजय गणपति का कहना है कि साइबर अपराध को जागरूकता से ही रोका जा सकता है। इसके लिए हमने एआइ की मदद लेकर समाज में जागरूकता फैलाने का काम शुरू किया है। देखा गया है कि स्मार्टफोन का उपयोग करने वाले लोग ही साइबर ठगी का शिकार हाेते हैं। ऐसे में हमारा संदेश आसानी से लोगों तक पहुंचेगा।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *