गृह मंत्री अमित शाह के विरोध में सड़कों पर कांग्रेस, प्रदेश से जिला मुख्यालय तक में प्रदर्शन

राजनीति

देश की सर्वोच्च सदन में गुरुवार को हुई गहमागहमी के बाद कांग्रेस केंद्र सरकार पर हमलावर हो गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय से लेकर जिला व नगर मुख्यालय में प्रदर्शन किया। अमित शाह द्वारा डा. भीमराव आंबेडकर पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगाते हुए इसे शर्मनाक बताया। चंपावत में कांग्रेसियों ने मोटर स्टेशन पर प्रदर्शन करते हुए कहा गंभीर विषय से देश का ध्यान हटाने के लिए सदन में कांग्रेस अध्यक्ष व विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार किया किया। भाजपा इतनी ओछी राजनीति पर उतर आई कि फिर राहुल गांधी के विरुद्ध ही झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया।

एकजुटता व मजबूती से भाजपा को जवाब देंगे: कठायत
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के नेतृत्व में शुक्रवार को मोटर स्टेशन पर एकत्र कांग्रेसियों ने गृह मंत्री शाह का पुतला आग के हवाले किया। कठायत ने कहा भाजपा की हरकतें देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला हैं। अब जरूरी हो गया है कि एकजुटता व मजबूती के साथ भाजपा को जवाब दिया जाए। देश के एकता और अखंडता के एक सूत्र में पिराेने वाले डा. आंबेडकर पर अमर्यादित टिप्पणी के लिए गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। संगठन महामंत्री निर्मल तड़ागी ने कहा कि डा. आंबेडकर की न्याय व समानता की विरासत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता जारी रहेगी। यहां कांग्रेस वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मोहन अधिकारी, उपाध्यक्ष मुरलीधर जोशी, नगर उपाध्यक्ष विवेकानंद जोशी, जिला प्रवक्ता अशोक वर्मा, डा. महेश ढेक, प्रकाश बोहरा, जगदीश चंद्र, गंगा दत्त थ्वाल, रमेश जोशी, बाला दत्त थ्वाल, मोहित, कमल थ्वाल, केदार सिंह सामंत, दिग्विजय कार्की, तुषार वर्मा, चंचल माहरा, लक्ष्मी दत्त, कैलाश राम, पूर्णानंद कापड़ी आदि शामिल रहे।

चंपावत में प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *