पहाड़ के युवाओं की सबसे बड़ी उम्मीद आर्मी रहती है।आर्मी की भर्ती अब होती नहीं। लिहाजा अब युवा अग्निवीर बनने के लिए खुद का भाग्य आजमाता है। बनबसा आर्मी परिसर में रविवार से अग्निवीर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो गई। भर्ती प्रक्रिया छह दिसंबर तक चलेगी। पहले चरण में धार्मिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया हुई थी। रविवार को पिथौरागढ़ जिले की पिथौरागढ़, मुनस्यारी, बंगापानी, थल, तेजम, गंगोलीहाट, कनालीछीना व बेरीनाग तहसील के 1500 युवाओं ने दौड़ समेत अन्य शारीरिक प्रक्रियाओं में हिस्सा लिया। पूर्व में लिखित परीक्षा देने के बाद मेरिट के आधार पर प्रतिभागियों को शारीरिक दक्षता के लिए बुलाया गया है। सेना भर्ती अधिकारी राहुल मेलगे ने बताया कि तड़के 3:30 बजे से ड्रग चेकिंग हुई। सुबह 6:30 बजे दौड शुरू हुई। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। पात्र अभ्यर्थियों की जांच के लिए शिक्षा विभाग के परीक्षकों को लगाया गया है।





