जेई और उसके परिवार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा, लग्जरी कार, 10 लाख थी डिमांड

अपराध/दुर्घटना

जूनियर इंजीनियर (जेई) और उसके परिवार पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगा है। दिल्ली मेट्रो में कार्यरत जेई की पत्नी का आरोप है कि दहेज में 10 लाख रूपये और लग्जरी कार देने के लिए तीन वर्ष से उत्पीड़न किया जा रहा है। अब बर्दाश्त से बाहर हो गया है। पुलिस ने पति, सास-ससुर और ननद-ननदोई समेत छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

बेटी पैदा होने के बाद बढ़ गई प्रताड़ना
हरिद्वार ज्वालापुर की हरि लोक कालोनी निवासी कोमल ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीस फुटी रोड, ग्राम खेडी खुर्द श्यामपुर थाना रायवाला, जिला देहरादून निवासी अमित कुमार से 2021 में उसकी शादी हुई। पति दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में अवर अभियंता के तौर पर तैनात है। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराली दहेज में लग्जरी कार और 10 लाख रुपये के डिमांड कर रहे थे। एक साल बाद बेटी पैदा होने पर उसके साथ मारपीट भी की जाने लगी।

ये भी पढ़ें:नियुक्ति पत्र न वेतन: धोखे से युवक को बना दिया PDR जवान

शराब पीकर पीटता है पति
महिला का आरोप है कि पति शराब पीकर बुरी तरह मारपीट करता है। कई बार वह चोटिल भी हुई है। सास-ससुर, ननद-ननदोई ने उसका उत्पीड़न करते हैं। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट बताया कि एसएसपी के निर्देश पर विवाहिता के पति अमित कुमार, ससुर अशोक कुमार, सास मिथलेष, नन्द अमृता चन्द्रा, ननद दिप्ती सिंह नन्दोई आशीष चन्द्रा व नन्दोई अरुण प्रताप सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *