पहाड़ को स्मैक की खेप उपलब्ध कराने का आरोपित मंगू रामपुर से गिरफ्तार, दो जिलों में दर्ज हैं आठ मामले

पर्वतीय क्षेत्रों को स्मैक उपलब्ध कराने के आरोपित को रीठासाहिब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ऊधम सिंह नगर जिले के रहने वाले आरोपित पर दो जिलों के तीन थानों में एनडीपीएस समेत आठ मामले दर्ज हैं। नानकमत्ता थाने के बिडौरा मझेला गांव निवासी 32 वर्षीय मांग सिंह उर्फ मंगू पिछले सात-आठ वर्षाें से स्मैक की तस्करी में संलिप्त बताया जाता है। उसके विरुद्ध पहला […]

Continue Reading

धौलादेवी के कमलेश को दीजिए बधाई, जीती तीन करोड़ की रकम

तेजी से प्रसिद्ध हो रहे ऑनलाइन गेमिंग में अधिकतर लोग छोटी-छोटी राशि के रूप में बड़ी रकम गंवाते जा रहे हैं। गिनती के कुछ लोग इसमें करोड़ों जीत भी रहे हैं। इस बार अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी निवासी कमलेश कुमार ने तीन करोड़ रुपये और थार कार जीती है। कमलेश ने my11circle पर शुक्रवार रात […]

Continue Reading

देर शाम आए भूकंप से डोली कुमाऊं की धरती, 5.0 मैग्नीट्यूड रही तीव्रता

शुक्रवार देर शाम नेपाल में आए भूकंप से कुमाऊं की धरती हिल गई। देर शाम 7:52 बजकर 53 सेकंड पर आए भूकंप की तीव्रता 5.0 मैग्नीट्यूड रही। भूकंप को सीमांत चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों में महसूस किया गया। जिस समय भूकंप आया तब अधिकांश लोग अपने घरों में थे। […]

Continue Reading

कानूनगो को ₹40 हजार की घूस लेते पकड़ा, भवन निर्माण में कार्रवाई का दिखाया डर

विजिलेंस ने कानूनगो को 40 हजार की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील में कार्यरत कानूनगो ने शिकायतकर्ता को भू-ग्राही अधिनियम की धारा के तहत चालान काटने का डर दिखाया। शिकायतकर्ता विजिलेंस को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में प्रतिबंधित भूमि पर दो मंजिला भवन निर्माण की अनुमति दिए […]

Continue Reading

इस वर्ष अंत तक 25 हजार लखपति दीदी होंगी तैयार: सीएम धामी, चौखुटिया में मुख्यमंत्री

अल्मोड़ा के चौखुटिया पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अग्नेरी मैया मंदिर के पास स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। गांव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर काम किया जा रहा है। शुक्रवार को जनसभा में धामी ने कहा नवरात्र में देवियों की पूजा होती […]

Continue Reading

हरित व श्वेत के बाद तीसरी क्रांति की ओर पंतनगर विवि, राज्यपाल गुरमीत सिंह का संबोधन

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह ने जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर में विद्यार्थियों और शिक्षकों के संवाद किया। उन्होंने कहा पंत विवि कृषि और तकनीकी शिक्षा का एशिया का प्रतिष्ठित केंद्र है। जिसने भारतीय कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने में भूमिका निभाई है। यहां से निकले विद्यार्थी देश-विदेश में महत्वपूर्ण पदों पर […]

Continue Reading

निरीक्षक महेंद्र चंद्रा संभालेंगे नैनीताल का पर्यटन, राणा आरआइ बनकर जाएंगे चंपावत

पुलिस विभाग में स्थानांतरण हुए हैं। चंपावत के प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) महेंद्र चंद्रा को नैनीताल के यातायात निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। पर्यटन सीजन में नैनीताल की यातायात व्यवस्था संभालने से चंद्रा की क्षमता की परीक्षा होगी। अप्रैल से जून के बीच नैनीताल में पर्यटकों की रेलमपेल रहती है। आए दिन जाम से पर्यटक तो परेशान होते ही […]

Continue Reading

PACS scam: अब सहकारिता विभाग के विरुद्ध एफआईआर कराएगा किसान संगठन

चंपावत जिले की दुबड़ साधन सहकारी समिति में हुई वित्तीय अनियमितता की एसआईटी जांच कराने समेत तीन सूत्रीय मांगों को लेकर किसान आंदोलन पर डटे हुए हैं। प्रकरण की जांच के साथ किसान उन पर लगे ऋण बकाया हटाने व फसल बीमा का लाभ देने की मांग कर रहे हैं। उत्तराखंड किसान संगठन के बैनर तले जारी आंदोलन को 31 दिन पूरे हो गए हैं। गुरुवार को नरेंद्र उत्तराखंडी, खष्टी बल्लभ, त्रिभुवन सकलानी, बाली राम, हयात बोहरा क्रमिक अनशन पर […]

Continue Reading

संन्यासिनी के वेश में नेपाल के रास्ते भारत आ रही थी चीनी महिला, एसएसबी ने पकड़ा

एसएसबी ने आधी रात को नेपाल के रास्ते भारत आ रही चीन निवासी महिला को पकड़ा है। महिला संन्यासिनी के वेश में थी। महिला के पास भारत आने का वीजा नहीं था। पासपोर्ट से महिला के चीन की नागरिक होने की जानकारी हुई। एसएसबी 57वीं वाहिनी की डी कंपनी बनबसा में भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का जिम्मा संभालती है। बुधवार देर रात दो बजे टीम ने […]

Continue Reading

डीएवी स्कूल में हवन से शिक्षा सत्र शुरू, देखते ही बनी बच्चों के चेहरे की चमक

डीएवी स्कूल हल्द्वानी में बुधवार दो अप्रैल 2025 को नए शिक्षा सत्र की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में वैदिक विधि विधान से हवन किया गया। आचार्य ने मंत्रोच्चारण के बीच हवन संपन्न कराया। दिन को खास बनाने के लिए विद्यालय को बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया था। प्रधानाचार्य अमित जोशी […]

Continue Reading

स्मार्ट मीटर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की साजिश, भाकपा माले का प्रदेशभर में हल्लाबोल

भाकपा माले ने स्मार्ट मीटर योजना वापस लेने, यूपीसीएल के निजीकरण की कोशिश बंद करने, बिजली दरों में किसी भी तरह की वृद्धि न करने और विद्युत बिलों में मीटर रीडिंग के अतिरिक्त लगाए जाने वाले फिक्स चार्ज को समाप्त करने की मांग उठाई है। राज्यव्यापी प्रदर्शन के तहत भाकपा माले  और किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में धरना […]

Continue Reading

जनता की समस्या नहीं रही या व्यवस्था से भरोसा उठा.. तहसील दिवस में नहीं पहुंचे फरियादी

क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनने के लिए प्रदेश सरकार ने तहसील दिवस आयोजन की व्यवस्था की है। तय रोस्टर के आधार पर अलग-अलग जगह तहसील दिवस आयोजित किया जाता है। जनता की समस्याओं को सुनने के लिए अधिकारी मौजूद रहते हैं। वहीं, अगर तहसील दिवस में कोई फरियादी नहीं आए तो आप भी तो यही […]

Continue Reading