देर शाम आए भूकंप से डोली कुमाऊं की धरती, 5.0 मैग्नीट्यूड रही तीव्रता

मौसम

शुक्रवार देर शाम नेपाल में आए भूकंप से कुमाऊं की धरती हिल गई। देर शाम 7:52 बजकर 53 सेकंड पर आए भूकंप की तीव्रता 5.0 मैग्नीट्यूड रही। भूकंप को सीमांत चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर और नैनीताल जिलों में महसूस किया गया। जिस समय भूकंप आया तब अधिकांश लोग अपने घरों में थे। धरती हिलने से लोग घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, बरेली, शाहजहांपुर तक भूकंप का प्रभाव रहा। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 197 किमी और लखनऊ से 246 किमी दूर नेपाल के पजारू और टालेगांव के मध्य धरती की सतह से 20 किमी गहराई में था। उत्तराखंड में भूकंप से नुकसान की सूचना नहीं है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *