बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष की शैक्षिक योग्यता पर सवाल, शपथ ग्रहण पर रोक की मांग

राजनीति

नगर पंचायत बनबसा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा देवी की शैक्षिक योग्यता और उम्र पर प्रश्न उठा है। वार्ड एक निवासी विजेंद्र कुमार ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर रेखा देवी के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने व आयु-शैक्षिक योग्यता मामले की जांच की मांग उठाई है। विजेंद्र ने कांग्रेस के टिकट से पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ा था।
शिकायती पत्र में कहा गया है कि रेखा देवी ने निकाय चुनाव के समय दिए शपथपत्र में अपनी उम्र 40 वर्ष बताई है। इस आधार पर उनकी जन्मतिथि 1984 के आसपास की होती है। रेखा ने शपथपत्र में अपनी योग्यता 1994 में उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला तराई से आठवीं पास करना दर्शाया है। 10 वर्ष की आयु में आठवीं पास करना संभव नहीं है। ऐसे में आयु व शिक्षा का तथ्य छिपाया गया है। शिकायतकर्ता ने संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य के नाम सूचना अधिकार लगाकर संबंधित के अंकपत्र व स्थानांतरण प्रमाणपत्र की प्रति उपलब्ध कराने की अपील की गई है। वहीं रेखा देवी ने आरोप को बेबुनियाद बताया है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *