सीमांत पिथौरागढ़ के गांवों से खरीदकर ले जाई जा रही चरस की खेप ऊधम सिंह नगर पहुंच गई। पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 4.080 किलो चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
सिर के ऊपर गया पानी, सरयू लिफ्ट योजना के निर्माण में देरी पर धरने पर लोहाघाट
एंटी नारकोटिक्स टीम प्रभारी राजेश पांडेय, एसआइ कौशल भाकुनी, एसआइ चंदन सिंह पुलिस टीम के साथ काशीपुर हाइवे पर गश्त पर थे। जाफरपुर कट के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार युवक वापस मुड़ने लगा। पुलिस कर्मियों ने पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। आरोपित की पहचान ग्राम बेडूू महर थाना नाचनी, पिथौरागढ़ व हाल चक्की मोड़ दिनेशपुर निवासी राजेंद्र सिंह मेहता के रूप में हुई। तलाशी में राजेंद्र से एक मोबाइल, 600 रुपये नगदी मिली। आरोपित ने स्कूटी की डिग्गी में 4.080 किलो चरस रखी थी। आरोपित सिडकुल की टीवीएस फैक्ट्री में नौकरी करता है। चरस को ऊधम सिंह नगर में बेचना चाहता था।





