विधायक महेश जीना की तबीयत बिगड़ी, नदी किनारे वैकल्पिक हेलीपैड बनाकर एम्स भेजा

राजनीति

विधायक महेश जीना का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें हेलीकाप्टर से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है। सल्ट विधायक महेश जीना का बुधवार सुबह अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया। विधायक की पल्स रेट और शुगर लेवल अचानक बढ़ गया। विधायक डायरिया की चपेट में आ गए। उनके बीमार होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण के चिकित्सक विधायक के आवास पर पहुंचे। फिर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण ले जाया गया। तब तक रानीखेत से भी मेडिकल टीम पहुंच गई। प्राथमिक उपचार के बाद हेली से विधायक को ऋषिकेश एम्स ले जाया गया। हेली के लैडिंग के लिए प्रशासन की टीम सुबह से कसरत में जुटी रही। राम गंगा नदी के किनारे वैकल्पिक हेलीपैड बनाया गया। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, डा. अमजद खान, डा. मोनिका शिवाली मौके पर जुटे रहे।

सिर से ऊपर गया पानी, सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए धरने पर बैठा लोहाघाट

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *