उत्तराखंड बोर्ड परीक्षार्थी तैयारी रखें, आ गया exam का टाइम टेबल

शिक्षा/रोजगार

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी होने का विद्यार्थियों को लंबे समय से इंतजार था। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने शनिवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी। 19 दिन में परीक्षाएं संपन्न हो जाएंगी।
रामनगर में माध्यमिक शिक्षा निदेशक एसबी जोशी की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की बैठक के बाद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया गया। बोर्ड सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि परीक्षाएं 11 मार्च तक चलेंगी। प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस बार 49 एकल व 1196 मिश्रित समेत कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राज्य में 2,23,403 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल में 1,13,688 और इंटरमीडिएट में 1,09,699 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे शुरू होकर अपराह्न एक बजे तक होगी।

Tagged

0 thoughts on “उत्तराखंड बोर्ड परीक्षार्थी तैयारी रखें, आ गया exam का टाइम टेबल

  1. Купить БУ авто – только у нас вы найдете цены ниже рынка. Быстрей всего сделать заказ на купить бу авто в наличии можно только у нас!
    сайт бу авто
    распродажа бу авто – https://www.buauto1.ru

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *