अपर सचिव अपूर्वा पहुंचीं धौलादेवी, महिला समूहों के तैयार उत्पादों को सराहा

शिक्षा/रोजगार

अपर सचिव पेयजल अपूर्वा पांडे ने विकासखंड धौलादेवी में विकास योजनाओं की समीक्षा की। विभिन्न स्थलों का दौरा कर आजीविका संवर्धन के कार्यों की प्रगति देखी। ग्रामीणों से बात करते हुए फीडबैक लिया।
ग्राम पंचायत गैराड़ मल्ला में अपर सचिव ने महिला समूह का काम देखा। समूह ने लीलियम फूल की खेती को आजीविका का माध्यम बनाया है। फूलों को बाजार तक पहुंचाया जाता है। बाद में अपूर्वा पांडे ने जागेश्वर में एनआरएलएम स्टाल का निरीक्षण किया ऐपण कला पर आधारित उत्पादों की सराहा। रीप (ग्रामोत्थान) के आउटलेट के निरीक्षण में महिला समूहों के स्थानीय उत्पादों के विपणन के प्रयासों को सहारा। कुछ विशेष उत्पादों को क्षेत्र की पहचान के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए काम करने को कहा। बांस, रिंगाल निर्मित हस्तशिल्प उत्पादों की प्रशंसा की।

इनकी रही मौजूदगी
भ्रमण में तहसीलदार बरखा जलाल, बीडीओ रोहित वर्मा, प्रबंधक रीप संदीप सिंह, भीम सिंह नेगी, केशर बिष्ट, रियासत अली, गीता जोशी, पंकज सनवाल, गौरव पाठक आदि मौजूद रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *