समाज को ये क्या हो रहा है। एक युवक के लिए दो युवतियां आपस में भिड़ गई। देहरादून से मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा कि दोनों युवतियां एक-दूसरे के बाल नोच रही हैं और जमकर मारपीट कर रही हैं। फिल्म ‘गली बॉय’ का डायलॉग ‘मेरे बॉयफ्रेंड से गुलु गुलु करेगी..’ इनकी लड़ाई को बखूबी बयां कर रहा है। दोनों युवतियां सड़क पर ही एक-दूसरे से लात-घूंसे बरसाती रहीं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानीं।
आसपास मौजूद लोगों पर भी गुस्सा
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों युवतियां काफी देर तक एक-दूसरे से लड़ती रहीं। इस दौरान उन्होंने आसपास मौजूद लोगों पर भी गुस्सा निकाला। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया
घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने दोनों युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना समाज के लिए चिंता का विषय है। यह बताती है कि आज के युवा प्रेम प्रसंगों को लेकर कितने आवेश में आ जाते हैं।





