धौलादेवी में दिन-दहाड़े बुजुर्ग महिला के कुंडल लूटे, दन्या के इस गांव का है आरोपित

अपराध/दुर्घटना

ग्रामीण क्षेत्र में भी लूट की घटनाएं होने लगी हैं। अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल लूटने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने भी सक्रियता दिखाने हुए आरोपित को 16 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
धौलादेवी ब्लॉक के ग्राम पंचायत अंडोली के रिखाड़ी की रहने वाली 65 वर्षीय मधुली देवी पत्नी स्व. दुर्गादत्त पांडे बुधवार को अपने भाई से मिलने धौलादेवी आई हुई थी। शाम को मधुली देवी धौलादेवी से पैदल अंडोली की ओर लौट रही थी।एक संदिग्ध युवक ने उनका पीछा शुरू कर दिया। चौना के जंगल में युवक ने बुजुर्ग को धक्का देकर गिरा दिया और उनके दोनों कानों से सोने के कर्णफूल लेकर फरार हो गया।लहुलूहान बुजुर्ग को सीएचसी धौलादेवी में भर्ती कराया गया। अस्पताल स्टाफ ने इसकी जानकारी दन्या थाना पुलिस को दी।
एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर दन्या पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए एसआई भगवान गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में एक टीम अस्पताल भेजी। पुलिस ने बुजुर्ग से पूछताछ करते हुए घटना की जानकारी ली। अज्ञात के विरुद्ध लूट की धारा में प्रभामिकी करते हुए जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 16 घंटे के भीतर ग्राम गल्ली, पोस्ट कफलनी, कस्बा दन्या निवासी आरोपी बिशन सिंह उर्फ बिशन पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से सोने के कर्णफूल बरामद कर लिए हैं।पुलिस टीम में एसआई भगवान गिरी, एएसआई पुष्कर सिंह खाती, बीना कौर, हेड कांस्टेबल मनोज कोहली, सिपाही आनंद सिंह रावत, होमगार्ड गजेंद्र सिंह, राजेंद्र शामिल रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *