चार युवकों ने पहले चोरी की, फिर रुपये के विवाद में तीनों ने मिलकर चौथे की हत्या कर दी

अपराध/दुर्घटना

कुछ युवकों ने पहले मिलकर चोरी की। फिर चोरी का समान बेचकर मिले रुपये बांटने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें बंटी की हत्या कर दी गई। मामला ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र का है।मृतक बंटी के विरुद्ध लूट सहित शस्त्र अधिनियम के मुकदमे पंजीकृत हैं।
मृतक बंटी के साथ वियेश, विपिन, सूरज लूटपाट की घटना को अंजाम दिया करते थे। बीते दिनों बंटी के साथ उन्होंने ट्रक से एक चावल का कट्टा उतार कर बेच दिया था। जिसको बंटी ने बेचकर रुपये अपने पास रख लिए थे। उसके बाद से चारों में विवाद चल रहा था। बंटी से परेशान वियेश, विपिन व सूरज ने उसकी हत्या की योजना बनाई। नौ फरवरी की रात तीनो बंटी को लेकर गांव के पीछे इंद्रजीत के खेत मे बने पुराने खंडहर में ले गए। वहां उन्होंने पहले स्मैक का नशा किया। नशे की हालत में ही बंटी पर धारधार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।
एसओ पुलभट्टा प्रदीप मिश्रा ने बताया कि मृतक बंटी के विरुद्ध पुलभट्टा थाने में लूट, शस्त्र अधिनियम की प्राथमिकी पंजीकृत है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *