छाता साथ रखें: उत्तराखंड में आज वर्षा के आसार, चोटियों पर हिमपात से बढ़ेगी ठंड

मौसम

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। फरवरी के पहले मजबूत विक्षोभ से गुरुवार को प्रदेश में अच्छी वर्षा मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग जिलों में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर समेत गढ़वाल मंडल के अन्य जिलों में अनेक जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा किसानों के लिए थोड़ी राहत वाली बात हो सकती है। पिथौरागढ़ व बागेश्वर समेत ऊंचाई वाले जिलों में 2800 मीटर से ऊंची चोटियों पर हिमपात हो सकता है। फरवरी मध्य से ही तापमान में वृद्धि की वजह से मौसम में जो बदलाव दिखा है उसने भी थोड़ी परेशानी पैदा की है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि वर्षा व हिमपात की वजह से तापमान में कमी देखने को मिलेगी।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *