गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगी रूबी भटनागर, तीन हजार महिलाओं के साथ कर रहीं काम

शिक्षा/रोजगार

स्वरोजगार के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबी बना रहीं हल्द्वानी निवासी रूबी भटनागर को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। भारत सरकार के कौशल एवं उद्यमिता विकास मंत्रालय एवं एनएसडीसी एवं निस्बड की ओर से रूबी को आमंत्रित किया गया है। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले नागरिकों को बुलाया जाता है। रूबी भटनागर ने महिला उत्थान और स्वावलंबन के क्षेत्र में विशेष कार्य किया है। हस्तशिल्प एवं हथकरघा के क्षेत्र में रूबी ‌भटनागर लगभग तीन हजार महिलाओं के समूहों के साथ कार्य कर रही हैं। रूबी भटनागर को वर्ष 2021 में भारत सरकार के कौशल एवं उद्यमिता विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया था। जिला उद्योग केंद्र से महाप्रबंधक पद से सेवानिवृत्त योगेश चंद्र पांडेय ने रूबी की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *