चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे रेडियोलॉजिस्ट डा. ललित मोहन रखोलिया को सम्मानित किया गया है। संयुक्त निदेशक डा. रखोलिया टनकपुर उप जिला अस्पताल में कार्यरत हैं। टनकपुर गांधी मैदान में हरेला क्लक की ओर से आयोजित उत्तरायणी कौतिक में डा. रखोलिया को प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। क्लब अध्यक्ष अजय गुरुरानी, डॉ विनोद जोशी, संरक्षक धर्मेंद्र चंद, पूर्व अध्यक्ष देवी दत्त भट्ट ने डा. रखोलिया को शाल ओढ़ाया। सभी ने रखोलिया के कार्यों की व तत्परता की सराहना की। डा. रखोलिया इससे पहले कई संस्थाओं की ओर से पुरस्कृत हो चुके हैं।





