जमीनी विवाद में चाचा पर झाेंका फायर, हत्या के प्रयास में मुकदमा

अपराध/दुर्घटना

बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपया.. ये कहावत तो आपने सुनी होगी। चंपावत में मंगलवार को ये हकीकत होते दिखा। जमीन को लेकर चल रहे विवाद में नगर निवासी एक व्यक्ति ने लाइसेंसी रिवाल्वर से दिनदहाड़े चाचा पर फायर झोंक दिया। गोली जाघ पर लगी है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घायल को तत्काल जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपित भतीजे के विरुद्ध हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी की है।
मंगलवार दोपहर में चंपावत नगर के भैरवा वार्ड में दिनदहाड़े गोली चल गई। कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि महेंद्र सिंह तड़ागी का अपने चाचा दिनेश सिंह तड़ागी के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। विवाद के चलते आरोपित महेंद्र ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से चाचा दिनेश सिंह तड़ागी पर गोली चला दी। गोली दिनेश के बाएं जांघ पर लगी है। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। आनन-फानन में घायल दिनेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डा. लता ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल की पत्नी किरन तड़ागी की तहरीर पर आरोपित महेंद्र सिंह तड़ागी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 109 में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपित बैंक से सेवानिवृत्त बताया जा रहा है। मामले की जांच एसआइ ललित पांडेय को सौंपी गई है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *