सड़क पर उतरीं सीओ वंदना वर्मा, नियम तोड़ने वाले 12 चालकों का चालान

अपराध/दुर्घटना

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की है। गुरुवार को सीओ वंदना वर्मा खुद सड़क पर उतरीं और नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की। सीओ ने चंपावत कोतवाली पुलिस को साथ लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलोन के पास चेकिंग की। रैश ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस, ब्लैक फिल्म, माल वाहनों में सवारी ले जाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। एमबी एक्ट के अंतर्गत 12 वाहन चालकों का चालान किया गया। जिसमें दो वाहनों का कोर्ट चालान और 10 का नगद चालान किया। पुलिस ने दोपहिया वाहन में हमेशा हेलमेट का प्रयोग करने, नाबालिग को वाहन चलाने को न देने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी न बिठाने को जागरूक किया। पुलिस टीम में एसएआई बीएस बिष्ट, एसआई ललित पांडेय, राधिका भंडारी आदि।शामिल रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *