चंपावत पालिकाध्यक्ष बनने के दावेदारों को टिकट का इंतजार, किसी ने नहीं खरीदा नामांकन

राजनीति

नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। सीएम की विधानसभा वाली चंपावत नगरपालिका अध्यक्ष के लिए पहले दिन किसी ने भी नामांकन नहीं खरीदा है। दावेदारों को टिकट तय होने का इंतजार है। भाजपा व कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। जिले के चार निकायों में पहले दिन अध्यक्ष के लिए 14 दावेदारों ने 20 नामांकन खरीदे गए। सभासद के लिए 75 लोगों ने 124 नामांकन पत्र क्रय किए। पहले दिन कोई भी नामांकन जमा नहीं हुआ।
चंपावत नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए कोई भी नामांकन नहीं बिका। नौ वार्ड वाली पालिका में सभासद के लिए 14 लोगों ने 25 नामांकन पत्र खरीदे। लोहाघाट नगरपालिका में अध्यक्ष के लिए चार नामांकन बिके। सात वार्ड वाली पालिका में सभासद के लिए 17 लोगों ने 25 नामांकन खरीदे। टनकपुर नगरपालिका में अध्यक्ष के लिए छह दावेदारों ने 10 नामांकन खरीदे। 11 वार्डों वाली पालिका में सभासद के लिए 34 लोगों ने 54 नामांकन क्रय किए। एकमात्र नगर पंचायत बनबसा में अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदारों ने छह नामांकन खरीदे। सात वार्ड वाली पंचायत में सभासद के लिए 10 दावेदारों ने 20 नामांकन क्रय किए।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *