हल्द्वानी मीडिया सेंटर संभालेंगे गिरिजा जोशी, धीरज कार्की होंगे चंपावत डीआइओ

धर्म/समाज/संस्था

शासन ने कुछ माह पहले चयनित जिला सूचना अधिकारियों को तैनाती दे दी है। धीरज कार्की को जिला सूचना अधिकारी चंपावत की जिम्मेदारी दी गई है। कार्की सूचना निदेशालय देहरादून में प्रशिक्षण अवधि में थे। वह अभी तक चंपावत डीआइओ गिरिजा शंकर जोशी का स्थान लेंगे। गिरिजा जोशी को चंपावत डीआइओ के साथ हल्द्वानी मीडिया सेंटर प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। जोशी का सूचना निदेशालय देहरादून स्थानांतरण करते हुए हल्द्वानी मीडिया सेंटर संबद्ध किया गया है। बड़े आयोजन, घटनाक्रम व वीआइपी, वीवीआइपी कार्यक्रम में गिरिजा जोशी पूरे कुमाऊं के जिला सूचना अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने का काम करेंगे। महानिदेशक सूचना की ओर से जारी आदेश में 14 अधिकारियों के पदभार बदले गए हैं। नैनीताल में तैनात ज्योति सुंदरियाल अब प्रेस सूचना ब्यूराे देहरादून में रहेंगी। संतोष चंद को पिथौरागढ़ का डीआइओ बनाया गया है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *