बागेश्वर को ₹84.79 करोड़ की सौगात, टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर बोले CM

राजनीति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बागेश्वर जिले में तीन दिवसीय कांडा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान 84.79 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मेले व महोत्सव को राज्य की संस्कृति व समृद्ध धरोहर बताते हुए कहा कि इसे संयोये रखना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्राचीन मेलों को बढ़ाया देने पर जोर देते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा राज्य से बाहर रहने वाले लोग स्थानीय खान-पान को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके लिए देहरादून में प्रवासी उत्तराखंडियों का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सरकार स्थानीय उत्पादों को बहुराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। एक जिला दो उत्पाद योजना इसी उद्देश्य से शुरू की गई थी। होम स्टे से स्वरोजगार को बढ़ाया दिया जा रहा है। राज्य का मूल स्वरूप बनाए रखने के लिए जल्द ही सशक्त भू-कानून बनाया जाएगा। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का सर्वे पूरा हो गया है। उम्मीद है केंद्र सरकार जल्द ही इस पर निर्णय लेगी।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *