निकाय चुनाव के लिए नामांकन करने की अवधि सोमवार शाम पांच बजे पूर्ण हो गई। अंतिम दिन चंपावत नगरपालिका अध्यक्ष के लिए भाजपा की प्रेमा पांडेय व कांग्रेस की नीमा कठायत ने बैंड बाजे के साथ जुलूस निकालकर नामांकन कराया। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष की पत्नी निर्दलीय ममता वर्मा ने सादगी के साथ दो सेट में नामांकन पत्र जमा कराया। भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज ममता वर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरने का मन बनाया है। उनके नामांकन के दौरान विजय वर्मा, अंकित खर्कवाल, भगवत चौधरी, सनी पटवा, रोहित खर्कवाल, मंजू खर्कवाल, पुष्पा अधिकारी, सुमन, मीनू मौजूद रहे। देर शाम सुनीता मेहता चौधरी ने नामांकन कराया। चंपावत नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।
भाजपा, कांग्रेस के दिग्गज पहुंचे जुलूस में
भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पांडेय ने दो सेट में नामांकन कराया। उनके नामांकन में भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, गोविंद वर्मा, श्याम नारायण पांडेय, मुकेश कलखुड़िया, शंकर पांडेय, डा. नवीन भट्ट, सतीश पांडेय, गंगा खाती, रवींद्र तड़ागी, गोविंद सामंत, नंदन तड़ागी, पूर्व प्रमुख बहादुर फर्त्याल, योगेश मेहता, मोहित पाठक आदि मौजूद रहे। कांग्रेस प्रत्याशी नीमा कठायत ने लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, महामंत्री निर्मल तड़ागी, अशोक कुमार वर्मा, विपिन जोशी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद बडेला के साथ पहुंचकर नामांकन करावाया।
चंपावत पालिकाध्यक्ष के प्रत्याशी
प्रेमा पांडेय, भाजपा
नीमा कठायत, कांग्रेस
ममता वर्मा, निर्दलीय
सुनीता चौधरी, निर्दलीय





