चंपावत में हारते-हारते जीतीं भाजपा की प्रेमा, लोहाघाट में गोविंद वर्मा की हैट्रिक

राजनीति

नगर निकाय चुनाव के परिणाम आने लगे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा चंपावत नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी प्रेमा पांडेय ने हारते-हारते जीत हासिल की है। प्रेमा में मामूली अंतर से जीत प्राप्त की। आखिरी वार्ड के नतीजे आने के बाद परिणाम पुष्ट हो पाया। आठ वार्ड की गिनती तक भाजपा की प्रेमा 62 वोट से आगे थी। नागनाथ वार्ड के परिणाम खुलने तक भाजपा ने जीत पक्की कर ली। हर वार्ड में जिस तरह पलड़ा ऊपर नीचे जा रहा था उससे सांस अटकी हुई थी। इस चुनाव में निर्दलीय ममता ने अपने जनसमर्थन का भाजपा को एहसास करा दिया। वहीं लोहाघाट नगर पालिका में भाजपा के गोविंद वर्मा ने जीत की हैट्रिक लगाई है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *