बटाई का काम करने वाले पिता-पुत्र के शव बरामद, परिवार में कोहराम

अपराध/दुर्घटना

एनएचपीसी की नहर में डूबे पिता-पुत्र के पांचवें दिन शव बरामद हो गए। घटना के बाद से ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम तलाशी अभियान चलाए हुए थी। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर शाम शव स्वजन को सौंप दिए। दो सदस्यों को खाेने के बाद किसान परिवार में कोहराम मचा है।

बीते शुक्रवार को बनबसा में एनएचपीसी नहर किनारे स्थित मैदान में सीआइएसएफ के जवान याेग कर रहे थे। तभी किसी बच्चे के सीखने की आवाज सुनाई देने पर जवानों का ध्यान उस ओर गया। सीआइएसएफ जवानों ने तभी एक व्यक्ति को नहर में कूदते देखा। कुछ ही देर में दोनों नहर के पानी में ओझल हो गए। डूबने वालों की पहचान भजनपुर निवासी 48 वर्षीय दोध राम पुत्र नन्हे लाल व उसके 10 वर्षीय बेटे सुख लाल के रूप में हुई थी। थानाध्यक्ष एसएस कोरंगा ने बताया कि मंगलवार सुबह सात बजे दोनों के शव नहर के ऊपर तैरते दिखाई दिए। टनकपुर उप जिला अस्पताल में दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया। मूलरूप से पीलीभीत का रहने वाला परिवार वर्षों से भजनपुर में रहकर बटाई में जमीन कमाकर खेती करता है। दोध राम की पत्नी की कुछ वर्ष पहले मौत हो गई है। परिवार में दो बेटा व एक बेटी हैं। दोध राम के भाई-भाभी भी भजनपुर में रहकर खेती करते हैं।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *