पशु अल्ट्रासाउंड व एक्सरे का उपयोग करने के निर्देश, एडी ने किया चंपावत का दौरा

विज्ञान/तकनीक

अपर निदेशक पशुपालन डा. भूपेंद्र सिंह जंगपांगी ने पशु प्रजनन प्रक्षेत्र नरियाल गांव और पशु अस्पताल लोहाघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। मंगलवार को चंपावत पहुंचे डा. जंगपांगी ने पशु प्रजनन प्रक्षेत्र नरियाल गांव में निर्माणाधीन प्रशिक्षण केंद्र, उपचारा बैंक, हाइड्रोफोनिक मशीन देखी। बद्री गाय के संवर्धन के लिए विशेष रूप से प्रयास करने को कहा। लोहाघाट में आदर्श पशु अस्पताल के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। अस्पताल में उपलब्ध अल्ट्रासाउंड व एक्सरे का उपयोग करते हुए पशुपालकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में सीवीओ डा. वसुंधरा गर्ब्याल, पीडी जीएस खड़ायत, डा. जेपी यादव, डा. दीपक कुमार, डा. अतुल शर्मा, रमेश पांडेय, सचिन पुनेठा आदि शामिल रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *