टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराकोट के संतोला के पास सेना का वाहन एक कार के ऊपर पलट गया। हादसे में कार को नुकसान हुआ है। हालांकि कार सवार बच गए। घटना का समय बुधवार दोपहर 12 बजे के लगभग का बताया जा रहा है।
सेना का वाहन लोहाघाट से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था। एनएच पर पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। इसकी वजह से एनएच पर रैंप बनाकर वाहनों को गुजारा जा रहा है। मलबा होने की वजह से ट्रक का संतुलन बिगड़ा और वह कार की ओर झुक गया। इसके बाद तीन घंटे तक जाम लगा रहा। बाद में लोहाघाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने दोनों वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है। इस क्षेत्र में दो माह से काम किया जा रहा है। जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है।




