तीन दिन जुटेंगे कुमाऊंनी साहित्यकार, लोकभाषा के विभिन्न पहलुओं पर होगी चर्चा

धर्म/समाज/संस्था शिक्षा/रोजगार

16वें राष्ट्रीय कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन 10 से 12 नवंबर के बीच चंपावत के गोलरचौड़ स्थित आडिटोरियम में होगा। आयोजन में कुमाऊंनी भाषा के इतिहास, वर्तमान व भविष्य के साथ कुमाऊंनी में रचे विभिन्न साहित्यिक विधाओं पर चर्चा होगी। सम्मेलन की रूपरेखा तय हो गई है। आयोजन में उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों के साथ बाहर से आने वाले प्रवासी शामिल होंगे। आयोजन उत्तराखंड भाषा संस्थान देहरादून, पहरू कुमाऊंनी पत्रिका, कुमाऊंनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति अल्मोड़ा और साहित्य चेतना मंच चंपावत के सहयोग से होगा। पहले दो दिन विभिन्न विषयों पर व्याख्यान के अलावा पुस्तक विमाेचन, पुरस्कार, सम्मान जैसे कार्यक्रम होंगे। अंतिम दिन आगे के कार्यक्रम की रूपरेखा व रणनीति पर मंथन होगा। आयोजन में 22 लोगों को विभिन्न विधाओं के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

10 नवंबर के कार्यक्रम

  • कुमाऊंनी भाषा की प्राचीनता और उसमें रचा साहित्य
  • भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूचि और अनुसूचि में दर्ज भाषाओं को मिलने वाले लाभ
  • नई शिक्षा नीति व कुमाऊंनी भाषा
  • कुमाऊंनी लोक साहित्य: महत्व व संकलन
  • वर्तमान लोकसंगीत की दशा व दिशा
  • कुमाऊंनी लोक संगीत: न्योली, छपेली गायन

11 नवंबर का कार्यक्रम

  • कुमाऊंनी कथा साहित्य: कहानी लघु कथा व उपन्यास
  • कुमाऊंनी निबंध साहित्य
  • कुमाऊंनी नाटक व व्यंग्य साहित्य
  • कुमाऊंनी स्मारक साहित्य व समालोचना
  • कुमाऊंनी बाल साहित्य
  • कुमाऊंनी भाषा में अनुवाद साहित्य
  • कुमाऊंनी भाषा में रंगमंच व फिल्म
  • कुमाऊंनी भाषा व इंटरनेट मीडिया
  • कुमाऊंनी व्याकरण शब्दकोश कोश विज्ञान व मानकीकरण

इन्हें किया जाएगा पुरस्कृत

बहादुर सिंह बनौला कुमाऊंनी साहित्य सेवा सम्मान: जीवन सिंह पोखरिया, डा. विष्णुदत्त भट्ट ‘सरल’, डा. केसी जोशी, प्रकाश चंद्र पांडे, धन सिंह मेहता ‘अनजान’, प्रताप सिंह नेगी।

ज्योतिषाचार्य पं. जयदेव अवस्थी कुमाऊंनी भाषा सेवी सम्मान: डा. आरके ठुकराल, मो. नाजिम अंसारी, डा. अशोक कुमार पंत, डा. पूरन चंद्र जोशी।

वैद्य कल्याण सिंह बिष्ट कुमाऊंनी संस्कृति सेवी सम्मान: सोनिया आर्या, हेमंती देवी, शमशाद अहमद, सुरेश राजन।

कुमाऊंनी सालाना साहित्य पुरस्कार:डा. महेंद्र महरा ‘मधु’, आनंद सिंह बिष्ट, डा. प्रभा पंत, शिवराज सिंह भंडारी, हिमांशु कफल्टिया, अरुण प्रभा पंत, विशनदत्त जोशी ‘शैलज, उदय किरौला।

Tagged

1 thought on “तीन दिन जुटेंगे कुमाऊंनी साहित्यकार, लोकभाषा के विभिन्न पहलुओं पर होगी चर्चा

  1. Hey team parvatlok.com,

    I would like to discuss SEO!

    I can help your website to get on first page of Google and increase the number of leads and sales you are getting from your website.

    May I send you a quote & price list?

    Bests Regards,
    Ankit
    Best AI SEO Company
    Accounts Manager
    http://www.bestaiseocompany.com
    Phone No: +1 (949) 508-0277

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *