वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, यात्री सहमे; सलमान गिरफ्तार

अपराध/दुर्घटना पर्यटन/विकास

राज्य स्थापना की वर्षगांठ से एक दिन पहले अराजकता का एक मामला सामने आया है। देहरादून से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक युवक ने पत्थरबाजी कर दी। जिससे ट्रेन की कोच का शीशा टूट गया।

पत्थरबाजी की घटना के बाद कोच में सवार यात्री दहशत में आ गए। वंदे भारत ट्रेन के पायलट ने घटना की सूचना तत्काल मुरादाबाद स्थित कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। आरपीएफ ने जांच के बाद आरोपी सलमान निवासी खड़ंजा कुतुबपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आगे कार्रवाई करेगी।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *