लूट की छूट को लालायित अफसरों ने बॉबी पंवार पर लगाया झूठा मुकदमा

राजनीति

बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार पर सचिवालय के वरिष्ठ आईएएस की ओर से लगाए आरोप पर हर किसी की प्रतिक्रिया आ रही है। पहाड़ी आर्मी के संस्थापक हरीश रावत ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा उत्तराखंड में अफसरशाही हद से ज्यादा हावी है। भ्रटाचार चरम पर है। इसकी पुष्टि भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी एक सभा में कर चुके है।

कोश्यारी ने सरकार पर एक हजार करोड़ के बंदरबाट का आरोप लगाया था।हरीश रावत का कहना है कि उत्तराखंड में लूट में छूट पाने के लिए लालायित अधिकारी आंदोलनकारियों की आवाज को मुकदमे लगाकर दबाना चाहते हैं। इस हरकत से आंदोलनकारियों का मनोबल टूटने वाला नहीं है। बॉबी पंवार कुछ दिन पहले यूपीसीएल के डायरेक्टर की 200 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति को खुलासा किया था। अधिकारियों को डर सताने लगा है कि अब उनकी बारी है, इसलिए एकजुट होकर आंदोलनकारी नेता पर दबाव बना रहे है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *