अल्मोड़ा बस हादसे में मरने वालों के नाम सार्वजनिक, बस में 60 यात्री थे सवार

धर्म/समाज/संस्था पर्यटन/विकास

अल्मोड़ा जिले के सल्ट में सोमवार की सुबह हुई बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 36 पहुंच गई है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 28 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोगों ने रामनगर अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीन मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। 10 घायलों का उपचार रामनगर अस्पताल में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल 14 लोगों को अन्यत्र रेफर किया गया है। बस चालक ने लापरवाही की हद पार कर दी थी। 43 सीटर बस में 60 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसा ओवरलोड होने की वजह से हुआ। बस की कमानी का पट्टा टूटा हुआ पाया गया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा कि पट्टा टूटने की वजह से बस असंतुलित हुई हो। बरहाल हादसे की असल वजह मजिस्ट्रेटी जांच के बाद ही सामने आएगी।

मौके पर ही जान गंवाने वालों के नाम।
रामनगर में दम तोड़ने वालों के नाम।
घायलों के नाम।
Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *