प्रशिक्षण पर गए एसडीएम आकाश नहीं लौटेंगे चंपावत, अनुराग लेंगे स्थान

धर्म/समाज/संस्था

प्रशिक्षण अवकाश पर गए टनकपुर एसडीएम आकाश जोशी प्रशिक्षण पूरा होने के बाद चंपावत जिले में वापसी नहीं करेंगे। शासन ने उनका स्थानांतरण पौड़ी जिले में कर दिया है। 2017 बैच के पीसीएस अधिकारी आकाश जोशी को अगस्त 2023 से टनकपुर में तैनाती मिली थी। बागेश्वर में तैनात 2016 बैच के पीसीएस अनुराग आर्य का स्थानांतरण चंपावत जिले में किया गया है। उप सचिव अनिल जोशी ने स्थानांतरण आदेश जारी किया है। अनुराग आर्य के चंपावत आने के बाद भी जिले में दो एसडीएम के पद खाली रहेंगे। चंपावत व लोहाघाट के दिसंबर से एसडीएम नहीं हैं। पाटी में तैनात एसडीएम नितेश डांगर तीन परगना क्षेत्र का जिम्मा संभालती हैं।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *