चंपावत जिला अस्पताल में अब बैठेंगे पीएमएस, दिवाली बाद संभालेंगे प्रभार

शिक्षा/रोजगार

चंपावत जिला अस्पताल में अब प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (पीएसएस) की नियुक्ति होगी। चिकित्सा स्वास्थ्य उप सचिव अनूप कुमार मिश्रा ने स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए डा. एचएस ह्यांकी को चंपावत जिला अस्पताल का पीएमएस नियुक्त किया है। संयुक्त निदेशक ग्रेड वाले डा. ह्यंकी इस समय पिथौरागढ़ के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमओ) पद पर कार्यरत हैं। डा. ह्यांकी इससे पहले टनकपुर उप जिला अस्पताल में सीएमएस रह चुके हैं। जिला अस्पताल में डा. प्रदीप बिष्ट प्रभारी सीएमएस के तौर पर प्रशासनिक कामकाज देख रहे थे। पीएमएस आने से डा. बिष्ट रेडियोलाजिस्ट के तौर पर अल्ट्रासाउंड पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें.. घर से लौटी दो महिला भाई बहन

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *