अनुप्रिया को सिविल सेवा में 189वीं रैंक, निरंतरता व कठिन परिश्रम से पाया मुकाम

शिक्षा/रोजगार

सीमांत चंपावत जिले के लोहाघाट नगर से लगे कलीगांव निवासी अनुप्रिया राय ने संघ लोग सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल परीक्षा 189वीं रैंक के साथ उत्तीर्ण की है। अंतिम साक्षात्कार के बाद मंगलवार को यूपीएससी ने परिणाम जारी किया तो परिवार में खुशी दौड़ गई।

अनुप्रिया ने दूसरी बार यूपीएससी पास की है। पिछली बार चयन के बाद अनुप्रिया भारतीय डाक सेवा के अधिकारी के रूप में कोलकाता में प्रशिक्षणरत हैं।अनुप्रिया ने निरंतरता, कठिन परिश्रम के बाद सफलता पाई है। दिल्ली आरकेपुरम स्थित डीपीएस से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वालीं अनुप्रिया ने 2019 में दिल्ली विश्वविद्यालय के खालसा कालेज से इतिहास आनर्स की टाप किया। 2023 में हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने के बाद खंड विकास एवं पंचायती अधिकारी के तौर पर चयन हुआ। कुछ माह इस पर पर कार्य करने के बाद भी अनुप्रिया तैयारी में जुटी रहीं। 2023 में उत्तर प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा का साक्षात्कार दिया था। उसी वर्ष यूपीएससी की सिविल सर्विसेज में चयन हुआ। रैंक कम होने की वजह से अनुप्रिया का चयन भारी डाक सेवा के अधिकारी के रूप में हुआ। इस पद पर अभी प्रशिक्षण ले रही हैं। इस बीच में 2024 में भारतीय खेल प्राधिकरण में सहायक निदेशक के पद पर चयनित हुईं। अनुप्रिया के पिता मुकुल राय लोहाघाट उप जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट व मां किरन राय भी इसी अस्पताल में फार्मासिस्ट हैं। परिवार इस समय कोलकाता में है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *