सोने की चेन दिखाने को कहा, गले में डाली और बाइक से हुआ फरार

धर्म/समाज/संस्था

चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। खुद का शातिर जानकर ज्वैलरी की दुकान पर हाथ साफ करना युवक सीसीटीवी में कैद हो गया। हालांकि वह मौके से भागने में सफल रहा। सीसीटीवी व सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है। मामला रुद्रपुर का है।

आदर्श कालोनी निवासी राकेश कुमार सोनी की हरि मंदिर गली मुख्य बाजार में ज्वैलर्स की दुकान है। रविवार दोपहर में बाइक सवार युवक दुकान पर आया। युवक ने खुद का बिलासपुर का बताकर सिडकुल की एक कंपनी में काम करने की बात कही। सोने की चैन मांगने पर 12 ग्राम की 22 कैरेट की सोने चैन दिखाई। युवक ने सोने की चैन गले में डाली और तत्काल वहां से बाहर भाग गया। फिर बाइक से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज के आधार पर पुलिस की तलाश शुरू हो गई है। कोतवाल मनोज रतूड़ी का कहना है कि आरोपित को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *