रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सिपाही ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर जान दे दी। हुगली एक्सप्रेस के रवाना होते ही सिपाही ने ट्रैक पर अपनी गर्दन रख दी। हादसे में सिपाही की गर्दन धड़ से अलग हो गई। जिसने यह मंजर देखा उसकी आंखें खुली की खुली रह गई।सिपाही की पहचान अरविंद तोमर निवासी बागपत, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हुगली एक्सप्रेस के प्लेटफार्म एक से रवाना होते ही अरविंद ने रेलवे ट्रैक पर अपनी गर्दन रख दी। ट्रेन गुजरने की उसका धड़ और सिर अलग हो गए। शुरुआती तौर पर पता चला है कि अरविंद तोमर की तैनाती एक माह पूर्व ही वेस्टर्न रेलवे रतलाम से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर हुई थी।अरविंद की पत्नी रुड़की आरपीएफ में तैनात हैं। घटना की सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है।अरविंद के स्वजनों सहकर्मियों और परिचितों से आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी ली जा रही है। मृतक के पिता व पत्नी को घटना की जानकारी दी गई है।





