पूर्णागिरि मेले को देखते हुए अधिक चौकन्ना रहेगी चंपावत पुलिस, एसपी ने दिए निर्देश

धर्म/समाज/संस्था

दो दिन बाद शुरू हो रहे पूर्णागिरि मेले को देखते हुए पुलिस अधिक सतर्क होकर काम करेगी। एसपी अजय गणपति ने पूर्णागिरि मेले को देखते हुए यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रखने को कहा है। साथ ही यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान मादक पदार्थों की बरामदगी व अन्य क्षेत्रों में सराहनीय, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सात पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
बुधवार को पुलिस लाइन में हुई बैठक में पुलिस मुख्यालय व रेंज स्तर पर चलाए जा रहे अभियानों में शतप्रतिशत कार्रवाई करने, होली के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को भीड़, संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की गस्त, पिकेट, चीता आदि ड्यूटी लगाने को कहा। पूर्णागिरि मेले को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने, दुकानदारों का सत्यापन करने के निर्देश दिए। यहां सीओ टनकपुर शिवराज सिंह राणा, आरआइ महेश चंद्रा, निरीक्षक एलआइयू केएस मेहता, प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी जितेंद्र सिंह गर्ब्याल, टीआइ हयात सिंह अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान एसआइ हरीश प्रसाद, हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र, विजय लक्ष्मी, कांस्टेबल ललित कुमार, रश्मि राणा, फायरमैन संतोष जोशी को सम्मानित किया। टनकपुर थाने में कार्यरत कांस्टेबल नासिर खान को माह का सर्वश्रेष्ठ जवान घोषित किया।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *