खटीमा में रात नशा तस्कर से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से हुई सात राउंड फायर

अपराध/दुर्घटना

खटीमा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पुलिस की नशा तस्करों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से सात राउंड फायर की सूचना है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि मझोला के पास चेकिंग करने के दौरान एक मोटर साइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया।

युवक ने मोटर साइकिल तेजी से भगा दी। मझोला के पास नाले के निकट से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने मोटर साइकिल छोड़ दी और नाले की तरफ भागने लगा। भागते समय गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने पुलिस टीम पर फायर किया। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायर किया। जिसमें पुलिस पर फायर करने वाला घायल हुआ। घायल से अपना नाम तारीक पुत्र मुस्तकीन, निवासी इस्लामनगर, खटीमा बताया।
घायल अभियुक्त पर पूर्व में एनडीपीएस के मुकदमे पंजीकृत हैं। गैंगस्टर का भी अपराध पंजीकृत है। अभियुक्त की तलाशी लेने पर इसके पास से 280 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। घायल अभियुक्त ने पुलिस टीम पर तीन फायर किए थे। जवाब में पुलिस ने चार फायर किए गए।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *