बाराकोट पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

अपराध/दुर्घटना

निकाय चुनाव आचार संहिता को देखते हुए पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। एसपी अजय गणपति के निर्देश पर रविवार रात बाराकोट चौकी पुलिस ने अभियुक्त बची राम, निवासी ग्राम ईजड़ा को गिरफ्तार कर लिया। जिसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में उप निरीक्षक हरीश प्रसाद, हेड कास्टेबल प्रकाश सिंह, ध्यान सिंह आदि शामिल रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *