नैनीताल-मटियाली बैंड के पास मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। SDRF और फायर सर्विस ने रेस्क्यू अभियान चला कर दोनों को खाई से निकाला। अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों की मौत हो गई।
रविवार 19 जनवरी की देर रात्रि SDRF टीम को आमपढ़ाव हल्द्वानी रोड की तरह मोटरसाइकिल खाई में गिरने की जानकारी मिली।सूचना पर एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हुई। UK04 AD 4840 नंबर की पल्सर हल्द्वानी से नैनीताल जा रही थी। मटियाली बैंड के पास अनियंत्रित होकर पुल से नीचे खाई में गिर गई। मृतकों की पहचान वैभव नेगी पुत्र पूरन नेगी, उम्र 22 वर्ष, निवासी रोज विला कंपाउंड तल्लीताल और अर्पित चौहान पुत्र संजय चौहान, उम्र 21 वर्ष, निवासी तल्लीताल के रूप में हुई है। दोनों दोस्त थे। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को हल्द्वानी के डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों की जान चली गई।





