तीन बार तलाक कहकर घर से निकाला, अल्मोड़ा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अपराध/दुर्घटना

तीन तलाक को लेकर नए कानून के बाद भी मुस्लिम महिलाओं के साथ ज्यादती थम नहीं रही। अल्मोड़ा जिले में तीन तलाक का मामला सामने आया है। मुस्लिम महिला को उसके पति ने तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी है।
अल्मोड़ा के बाड़ी बगीचा निवासी सना जीशान का 2017 में सिमलगैर बाजार पिथौरागढ़ निवासी जीशान बख्श के साथ विवाह हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ माह बादvसास-ससुर ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति मारपीट करता था। 26 नवंबर की रात पति ने तीन बार तलाक कहकर उसे घर से निकाल दिया। वह तबसे मायके आकर रह रही है।

अब व्हाट्सएप पर संदेश भेज रहा ससुर
पीड़िता का आरोप है कि ज्यादती अब भी नहीं थमी है। ससुर व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर परेशान कर रहा है। पीड़िता ने आरोपी पक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष जानकी भंडारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *