किशोरी से छेड़छाड़ के बाद ग्रामीणों को धमकाने वाला गिरफ्तार, 20 नवंबर से था फरार

अपराध/दुर्घटना

पिछले माह 20 नवंबर को सिप्टी क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोपी 47 वर्षीय नवीन सिंह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पोक्सो मामले में आरोपी नवीन घटना को अंजाम देने के बाद फरार था। वह अलग-अलग नंबर से ग्रामीणों को फोन कर धमकी दे रहा था। उसकी गिरफ्तारी से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने पहले कोतवाली में शिकायत की थी। कोई सुनवाई नहीं होने पर शनिवार को एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया था।
आरोपी की डर की वजह किशोरी व आसपास के अन्य बच्चे स्कूल जाने से डर रहे थे। चंचल प्रवृत्ति का बताया जा रहा आरोपी आए दिन महिलाओं व ग्रामीणों से मारपीट करता है। किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में 20 नवंबर चंपावत कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। सोमवार को उसे चंपावत के सूखीढांग क्षेत्र से पकड़ लिया गया। पुलिस टीम में कोतवाली प्रताप सिंह नेगी, एसआइ ललित पांडेय, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, राधिका भंडारी, एएसआइ नरेंद्र सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल महेंद्र डंगवाल, कांस्टेबल उमेश राज, विनोद जोशी शामिल रहे।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *