उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने लूट, हत्या के प्रयास, वाहन चोरी, धोखाधड़ी व गैंगस्टर समेत 33 मामलों में नामजद 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। हरिद्वार जिले के रानीपुरा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले असलम ने 11 फरवरी 2024 को बोलेरो कार चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। देहरादून एसएसपी नवनीत भुल्लर के अनुसार रविवार को एसटीएफ व थाना रानीपुर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी फिरोज कुरैशी, निवासी काकरोली, जिला मुजफ्फरनगर को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया। फिरोज कुरैशी शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ मुजफ्फरनगर में विभिन्न धाराओं में 33 मुकदमे में दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ में अधिक जानकारी जुटा रही है।




