सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। पिथौरागढ़ जिले के बिण रोड पर दो कारों में हुई आमने-सामने की टक्कर में सेना के जवान समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार लोहाघाट निवासी शुभम और आठगांवशिलिंग निवासी विपिन अपनी कार से बारात में शामिल होने नैनी-सैनी जा रहे थे। शुक्रवार रात्रि आठ बजे बिण में सैन्य क्षेत्र की ओर से आ रहे सेना के जवान नितेश पांडे की कार से टक्कर हो गई। टक्कर में युवाओं की कार के एअरबैग खुल गए। दुर्घटना में तीनों बुरी तरह घायल हो गए। एसआई कमलेश जोशी ने बताया कि सेना के जवान को मिलिट्री हास्पिटल व दोनों युवाओं को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।





