दो बेटों ने पिता की हत्या कर शव फूंका, पुलिस ने हड्डियों के अवशेष-राख एकत्र की

अपराध/दुर्घटना

दो बेटों ने पहले गला दबाकर अपने पिता की हत्या कर दी। फिर शव को फूंक दिया। मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ शमशान घाट से मृतक की हड्डियों के अवशेष और राख एकत्र की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटों का कहना है कि पिता आए दिन उनके साथ मारपीट करता था। इससे तंग आकर उन्होंने पिता की हत्या कर दी।

चाय की दुकान चलाता था बुजुर्ग
घटना रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ विकासखंड के बेडुला गांव की है। 52 वर्षीय बलबीर सिंह राणा गांव से आधा किमी दूर मंदाकिनी और मधु गंगा नदी के तट त्रिवेणी घाट पर चाय की दुकान चलाते थे। बलबीर सिंह गांव में छोटे बेटे 22 वर्षीय मनीष राणा के साथ रहते थे। मनीष मजदूरी करता है। बड़ा बेटा 30 वर्षीय अमित राणा महाराष्ट्र में होटल में नौकरी करता है। एक दिसंबर को अमित घर आया था।

ये भी पढ़ें: नाबालिग से तीन वर्षों से कर रहे थे गलत काम, तीन आरोपी गिरफ्तार
पत्नी छोड़ गई, बेटियों ने भी मुंह फेरा
पुलिस ने बताया कि बुधवार रात अमित व मनीष का पिता से विवाद हो गया। दोनों ने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात छिपाने को रात में ही त्रिवेणी घाट पर शव जला दिया। बलबीर का परिवार के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं था। कुछ वर्ष पहले पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। दोनों विवाहित बेटियां मायके नहीं आतीं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Tagged

1 thought on “दो बेटों ने पिता की हत्या कर शव फूंका, पुलिस ने हड्डियों के अवशेष-राख एकत्र की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *