टनकपुर-मथुरा एक्सप्रेस की चपेट में आए दो रेलकर्मी, मौत

धर्म/समाज/संस्था

टनकपुर-मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के गनमैन और ट्रैकमैन की मौत हो गई। खटीमा के श्रीपुर बिछ़़ुवा निवासी 27 वर्षीय अमरजीत राणा गनमैन और ग्राम अटखला, बरखेड़ा, पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) निवासी 20 वर्षीय शिवा कुमार पुत्र इतवारी लाल संविदा पर मझोला में तैनात थे। दोनों की रात्रि ड्यूटी थी। मंगलवार सुबह दोनों मझोला-पोलीगंज के बीच गश्त कर रहे थे। तभी तड़के 5:20 बजे टनकपुर से मथुरा की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए।
हादसे के बाद ट्रेन कुछ देर के लिए मौके पर रुकी रही। कंट्रोल रुम की सूचना पर जब रेलकर्मी मौके पर पहुंचे तो दोनों ही झाड़ियों में पड़े मिले। उप जिला चिकित्सालय में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: नाबालिग से तीन साल से कर रहे थे गलत काम, तीन गिरफ्तार

Tagged

1 thought on “टनकपुर-मथुरा एक्सप्रेस की चपेट में आए दो रेलकर्मी, मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *