केदारनाथ यात्रा के दौरान हेलीकाप्टर टिकट दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके है। अभी राजस्थान से पकड़े गए आरोपी पर पुलिस 2500 रूपये का इनाम रखे हुई थी।
परीक्षित शारदा निवासी पंजेहरा, तहसील नालागढ़, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश ने साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत करते हुए बताया था कि मई 2022 को केदारनाथ धाम यात्रा के लिए उन्होंने आनलाइन हेलीकाप्टर टिकट बुक किए। 12 टिकट के लिए जीएसटी सहित कुल 1.12 लाख रुपये लिए गए। आनलाइन भुगतान किया।हेलीपैड जाने पर उनको टिकट उपलब्ध नहीं हुए। जमा धनराशि भी वापस नहीं हुई।
ये भी पढ़ें: मालिक-मालकिन को बेहोशी की डोज देने वाली लाखों के जेवर ले भागी
ठिकाने बदल रहा था आरोपी
पीड़ित ने मई 2022 में थाना गुप्तकाशी में तहरीर दी थी। विवेचना के दौरान कुल तीन आरोपियों की संलिप्तता पाई गई। इनमें दो आरोपितों को पुलिस ने अगस्त 2022 में गिरफ्तार कर लिया था। तीसरा आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। आरोपी गुड्डू कुमार निवासी ग्राम नारंगा थाना मराची, जिला पटना बिहार को गिरफ्तार कर लिया है।






1 thought on “हेलीकाप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी, ढाई साल बाद पकड़ में आया आरोपी”