दिल्ली से हल्द्वानी आ रही बस दुर्घनाग्रस्त, चालक की मौत; 10 यात्री घायल

अपराध/दुर्घटना

नैनीताल हाईवे पर रुद्रपुर कोतवाली के समीप हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बस ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक समेत 10 यात्री घायल हैं। दुर्घटना बस के चावल से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकराने की वजह से हुई।  गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
शनिवार सुबह दिल्ली से हल्द्वानी डिपो के रोडवेज बस को लेकर चालक रमनदीप सिंह और परिचालक चंदन सिंह डंगवाल हल्द्वानी लौट रहे थे। बस में चालक-परिचालक समेत 14 यात्री सवार थे। सुबह पांच बजे चालक रमनदीप को नींद की झपकी आने के दौरान बस सामने से आ रही चावल से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना कोतवाली के समीप होने पर प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस ने बस में फंसे खून में लथपथ यात्रियों को जैसे-तैसे बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक चालक 35 वर्षीय रमनदीप सिंह गांव करीमगंज थाना बहेड़ी जनपद बरेली का रहने वाले थे। परिचालक चंदन सिंह।हल्द्वानी का रहने वाले हैं। मृतक तथा घायलों के स्वजनों को सूचना दे दी गई है।

घायलों की सूची
शंभू पुत्र बनारस 50 वर्ष निवासी बधई बकुलिया टोला बिहार
रामप्रवेश पुत्र घंगुरदास 30 वर्ष निवासी भेंड़िया नंगडी जिला
परसा नेपाल
अरविन्द नेगी पुत्र सुदर्शन नेगी 26 वर्ष चरी थाना नंदानगर चमोली
अरुण पाण्डेय पुत्र भुवन पाण्डेय 30 वर्ष चोरगलिया हल्द्वानी।  
नवीन पुत्र खेम सिंह 25 वर्ष डालमोटी रानीखेत।
राजन प्रसाद पुत्र छोटेलाल 60 वर्ष रामगंज बाजार अमेठी। 
मो. ताहिर पुत्र सादिक 45 वर्ष इंद्रनगर वनफुलपुरा हल्द्वानी।परिचालक चन्दन सिंह डगवाल पुत्र आनंद सिंह डंगवाल 40 वर्ष दमुआदूंगा हल्द्वानी।
दिनेश कुमार पुत्र महावीर सिंह 28 वर्ष गत्ता फैक्ट्री हल्द्वानी।
विकेश पुत्र पुरणचंद 25 वर्ष सुकोली रानीखेत।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *