नगर पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अधिकारियों को प्रशासनिक नियुक्त किया गया है। जिला पंचायतों में अध्यक्ष की जगह कार्यकाल पूर्ण कर चुके माननीयों को ही प्रशासन नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। पंचायतीराज सचिव चंद्रेश कुमार ने इसका आदेश जारी किया है। एक दिसंबर को पुराना कार्यकाल समाप्त होने से ही प्रशासक कामकाज शुरू हो जाएगा।
सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कार्यभार ग्रहण करने के छह माह या नई जिला पंचायत गठित होने या अग्रिम आदेश तक प्रशासक बने रहेंगे। प्रशासक नियुक्त करने के लिए जिलाधिकारी को प्राधिकृत किया गया है। इस आदेश के बाद अभी अभी ग्राम प्रधान व ब्लाक प्रमुख से पदमुक्त हुए माननीयों में रोष पनप सकता है। क्योंकि लंबे समय से कार्यकाल बढ़ाने की मांग कर रहे थे।





