मधुमक्खियों के हमले से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, अस्पताल ले गए, नहीं बची जान

Uncategorized

मधुमक्खियों के हमले थम नहीं रहे हैं। बाजपुर गुरुद्वारा साहिब के पास  छत के छज्जे पर लगे छत्ते से शहद निकाल रहे पिता-पुत्र पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। बचने के चक्कर में सीढ़ियों पर पैर फिसलने से पिता गंभीर रूप से  घायल हो गया। जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
बुधवार को गद्दी नगली स्वार निवासी करन सिंह (55) पुत्र प्रहलाद सिंह पुशबड़ा गुरुद्वारा साहिब में छत के छज्जे पर लगे मधुमक्खियां के छत्ते से शहद निकाल रहे थे।  बेटे रंजीत ने मधुमक्खियों को भगाने के लिए छत के नीचे पुआल जलाकर धुआं किया। धुएं से हटीं  मधुमक्खियों के झुंड से करन सिंह पर हमला कर दिया। बचाव के लिए जैसे ही सीढ़ी से पीछे हटा तो जमीन पर गिरने से गंभीर घायल हो गया। मधुमक्खियों के काटने से चेहरा सहित शरीर का अधिकांश हिस्सा बुरी तरह से जख्मी हो गई। बेटा बाल बाल बच गया। घायल को आनन-फानन में बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय लेकर गए। जहां उसकी मृत्यु हो गई।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *